डोलो का साइज बढ़ाने के लिए करे जिम में बेस्ट बाइसेप्स वर्कआउट | Best Biceps Workout in Gym

Big Biceps Bodybuilder Man
 

बाइसेप्स का मस्कुलर साइज बढ़ाने  के लिए जिम में बेस्ट बाइसेप्स वर्कआउट

"जब ये ढाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है ना तो आदमी उठाता नहीं  उठ जाता है।"

ये सनी देओल की दामिनी फिल्म का पॉपुलर डायलॉग है।इसका डायलॉग का अभी भी उतना ही क्रेज है लोगो पर। हो क्यू ना क्यूकी आज कल हर इंसान सनी देओल की  तरह बड़ी बाइसेप्स बनाना चाहता है।

अगर आपके पास बड़े बाइसेप्स और फोरआर्म्स हैं तो आपकी एक अलग ही पर्सनैलिटी दिखेगी। आप एकदम से बाकी लोगो से बेहतर लगोगे।

हमेशा से ही यंग लोगो में बड़े बाइसेप्स का बहुत ज्यादा क्रेज है क्योंकि आपके पास  मस्कुलर बाइसेप्स हैं तो आपकी झलक एक मजबूत इंसान की होती है।
बहुत सारे जिम प्रेमी मस्कुलर बाइसेप्स बनाना चाहते हैं लेकिन गलत डायरेक्शन के करण वो अचीव नहीं करते हैं।
इसे आप बिल्कुल परेशान ना हो, मैं आपको बताऊंगा ये बड़े डोले बनाने  का राज। आप इस ब्लॉग के सात आखिरी तक बनाये रखे।

इस ब्लॉग में हम मस्कुलर बाइसेप्स का साइज बढ़ाने  के लिए जिम में बेस्ट बाइसेप्स वर्कआउट के बारे में चर्चा करेंगे।


चलिए आइए देखें जिम के सबसे बेस्ट बाइसेप्स वर्कआउट के बारे में जो कि इसमे प्रकार के है।


1.बारबेल कर्ल (Barbell curl) 

2. हैमर डम्बल  कर्ल ( Hammer Dumbbell Curl)

3. डम्बल  कर्ल (Dumbbell Curl)

4. प्रिचर कर्ल (Preacher curl)


1.बारबेल कर्ल वर्कआउट क्या है?- What is Barbell curl workout?

Barbell Curl workout

बारबेल कर्ल्स बाइसेप्स के बेस्ट एक्सरसाइज में से एक है। ये एक बहुत ही पॉपुलर एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज से आपके बाइसेप्स में अच्छी ग्रोथ होती है। 
यह एक्सरसाइज बाइसेप्स ब्राची (Biceps Brachii) , ब्राचियालिस(Brachialis)और ब्राचियोराडियलिस( Brachioradialis) मसल को टारगेट करती है।

बारबेल कर्ल  कैसे करें?-How to do barbell curls ?


सबसे पहले आपको एक बारबेल कर्ल रॉड लेना है और हमें अपनी क्षमता के अनुरूप वजन लगाना है फिर अपने दोनों हाथों से पकड़ कर बारबेल कर्ल को धीरे-धीरे नीचे से ऊपर की ओर लाते हैं फिर उसी मोशन से साथ बारबेल कर्ल रॉड ऊपर से नीचे की ओर लेकर जाते हैं। 

इसमें एक्सरसाइज में बॉडी पॉश्चर बहुत महत्वपूर्ण है। आपको अपने शरीर को व्यायाम करते समय बिल्कुल सीधा रखना पड़ेगा।

अपनी क्षमता के अनुसार रेप्स लगाना है और हर रेप्स के बाद आपको 40-50 सेकंड का आराम भी लेना जरूरी है

2.हैमर डम्बल  कर्ल वर्कआउट क्या है?- What is  Hammer Dumbbell Curl workout?

Hammer Dumbbell Curl

हैमर डम्बल  कर्ल एक्सरसाइज बाइसेप्स के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। ये एक्सरसाइज मेरा पसंदीदा है।हैमर डम्बल कर्ल ब्राचियलिस (lond head muscle) और ब्राचियोराडियलिस (forearm muscles)मसल्स को टारगेट करती है। ये बहुत ज्यादा इफेक्टिव भी है।

हैमर डम्बल  कर्ल कैसे करें?-How to do Hammer Dumbbell Curl?


इस एक्सरसाइज के नाम से पता चल रहा है, हैमर डंबल कर्ल इसमे डंबल को हैमर की तरह पकड़ना है।जैसे ऊपर दिए गए पिक्चर में बता रहा है।

अपनी क्षमता के अनुरूप वजन लेना है और डम्बल को नीचे से ऊपर उठाना है फिर उसी मोशन में डम्बल को नीचे से ऊपर लाना है।

आपको अपने शरीर को व्यायाम करते समय बिल्कुल सीधा रखना पड़ेगा।
अपनी क्षमता के अनुसार रेप्स लगाना है और हर रेप्स के बाद आपको 40-50 सेकंड का आराम भी लेना जरूरी है।

3.डम्बल कर्ल वर्कआउट क्या है?-What is Dumbbell Curl workout?

Dumbbell Curl workout

डम्बल  कर्ल  एक्सरसाइज मेरी पसंदीदा बाइसेप्स एक्सरसाइज में से है। ये एक्सरसाइज मुझे करने में बहुत मजा आता है।

मुझे उम्मीद है कि आपको भी पसंद होगा क्योंकि ये बाइसेप्स एक्सरसाइज बहुत ज्यादा मशहूर एक्सरसाइज है।डम्बल  कर्ल  एक्सरसाइज ब्राचियलिस(ऊपरी बांह के सामने बाइसेप्स की मांसपेशियों) और
ब्राचियोराडियलिस( निचली बांह की मांसपेशियों) मसल्स को टारगेट करती है।

डम्बल  कर्ल कैसे करें?-How to do Dumbbell Curl?


सबसे पहले दोनों हाथ के दो डम्बल लेंगे। उनका वजन अपनी क्षमता के अनुरूप लेंगे।इसके बाद फिर एक के बाद एक या साथ में भी कर सकते हैं, डम्बल को नीचे से ऊपर की ओर लाएंगे

फिर उसी मोशन में डंबल को नीचे से ऊपर की ओर लेकर जाएंगे। ये एक्सरसाइज ऊपर दिए गए पिक्चर को देख कर सकते हैं।

आपको अपने शरीर को व्यायाम करते समय बिल्कुल सीधा रखना पड़ेगा।
अपनी क्षमता के अनुसार रेप्स लगाना है और हर रेप्स के बाद आपको 40-50 सेकंड का आराम भी लेना जरूरी है।
 

4. प्रिचर कर्ल वर्कआउट क्या है?- What is Preacher curl workout?

Preacher Curl workout

प्रिचर कर्ल एक्सरसाइज भी काफी बेहतर है। ये एक्सरसाइज थोड़ा कठिन है क्योंकि इसका बॉडी पोचर थोड़ा अलग है।

 प्रिचर कर्ल एक्सरसाइज ब्राचियलिस,बाइसेप्स ब्राची मांसपेशियों के लंबे सिर (long head of the biceps brachii muscles)पर अधिक मसल्स को टारगेट करता है।

प्रिचर कर्ल कैसे करें?-How to do Preacher curl?


सबसे पहले ऊपर दिए पिक्चर जैसे एक बेंच लेना है।अपनी कोहनी को आगे बढ़ाते हुए बेंच पर आराम से बैठना है।

इसमे आप सीधा या ज़िग ज़ैक बारबेल रॉड का उपयोग कर सकते है।

 बारबेल को नीचे से ऊपर की ओर लाएंगे फिर उसी मोशन में डंबल को नीचे से ऊपर की ओर लेकर जाएंगे।
 ये एक्सरसाइज ऊपर दिए गए पिक्चर को देख कर सकते हैं।

आपको अपने शरीर को व्यायाम करते समय बिल्कुल सीधा रखना पड़ेगा।
अपनी क्षमता के अनुसार रेप्स लगाना है और हर रेप्स के बाद आपको 40-50 सेकंड का आराम भी लेना जरूरी है।


निष्कर्ष(Conclusion) -

दोस्तो, इस ब्लॉग में आपको  जिम में बेस्ट बाइसेप्स वर्कआउटके बारे में बताया है। ये बाइसेप्स की सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। 
आप इसमे दैनिक अभ्यास करते हैं तो आपको एक बेहतर बाइसेप्स वाले इंसान बनने से कोई रोक नहीं सकता।

इस ब्लॉग के आखिरी तक साथ देने के लिए आपका बहुत बहुत  धन्यावद, मुझे आशा है, मैंने इस ब्लॉग से आपको  कुछ value दिया होगा। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.