फ्लैट बारबेल बेंच प्रेस चेस्ट के लिए सबसे अच्छा वर्कआउट है। | Flat Barbell Bench Press workout in Hindi
बड़ी और चौड़ी चेस्ट कौन नहीं चाहता है आज के समय में। हर कोई चाहता है कि जब वह कपड़े पहने तो उसकी पर्सनैलिटी अच्छी दिखे।
आज के आधुनिक समय में लोग अपने फिगर को जीरो साइज चाहते हैं और
उसके लिए वे बैली फैट और 6 पैक एब्स वर्कआउट करते हैं। जिसका उनका साइज अच्छा दिख सके।
अगर आप बड़ी चेस्ट चाहते हैं तो आपको जिम में फ्लैट बारबेल बेंच प्रेस एक्सरसाइज करनी चाहिए। इस एक्सरसाइज करने के बाद अपनी चेस्ट की मसल में वृद्धि देखने को मिलेगा।चेस्ट के लिए बेंच प्रेस की एक्सरसाइज 6 प्रकार की होती है।
जो इसमे प्रकार एक्सरसाइज है।
- Flat Barbell Bench Press
- Declined Barbell Bench Press
- Inclined Barbell Bench Press
- Flat Dumbbell Bench Press
- Declined Dumbbell Bench Press
- Inclined Dumbbell Bench Press
इस ब्लॉग में हम फ्लैट बारबेल बेंच प्रेस के बारे में चर्चा करेंगे।
फ्लैट बारबेल बेंच प्रेस क्या है?
फ्लैट बारबेल बेंच प्रेस चेस्ट की एक्सरसाइज है। यह एक्सरसाइज बहुत ही प्रभावशाली है।चेस्ट की मसल को ट्रेन करने के लिए यह बहुत ज्यादा लोकप्रिय एक्सरसाइज है।
ये जिम लवर की पहली पसंद है।यह एक्सरसाइज आपके मध्य चेस्ट की मसल को टारगेट करता है।
फ्लैट बारबेल बेंच प्रेस कैसे करें?
फ्लैट बारबेल बेंच प्रेस करने के लिए सबसे पहले आपको एक फ्लैट बेंच की आवश्यकता होगी और उसके बाद एक बारबेल लेना होगा, बारबेल में अपनी क्षमता के अनुरूप वजन लेना होगा।
वेट लेने के बाद ऊपर तस्वीर में दिए गए पोजिशन में बेंच पर लेटना है। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों हाथो से बारबेल को मजबूती से पकड़ के अपने सीने से ऊपर की तरफ पुश करना होता है । उसी मोशन के साथ धीरे-धीरे बारबेल को वापस लाना होता है।
इस एक्सरसाइज को बहुत आराम से करना होता है। क्योंकि इसमें मसल्स माइंड का कनेक्शन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।आपके शरीर में विकास दिखेगा।
अगर आप बिगिनर्स हो तो अपनी क्षमता के अनुसार रेप्स लगाना है और हर रेप्स के बाद आपको 40-50 सेकंड का आराम भी लेना जरूरी है।
और अगर आप अनुभवी हो तो जिम में इस से ज्यादा रेप्स लगा सकते हो।
फ्लैट बारबेल बेंच प्रेस के फायदे क्या हैं?
फ्लैट बारबेल बेंच प्रेस दुनिया सबसे ज्यादा की जाने वाली चेस्ट की वर्कआउट है। यह वर्कआउट बहुत ज्यादा इफेक्टिव है।इस एक्सरसाइज के करने के बाद आपके चेस्ट में बहुत अच्छा पंप होगा।
आपकी चेस्ट में अच्छी ग्रोथ मिलेगी।यह एक्सरसाइज आपके मध्य चेस्ट की मसल को टारगेट करता है।
फ्लैट बारबेल बेंच प्रेस के नुकसान क्या हैं?
इस एक्सरसाइज के करने का नुकसान यह है कि यदि आप एक्सरसाइज करते समय थोड़ा भी लापरवाही करते हैं तो आपको बहुत बड़ी चोट का सामना करना पड़ सकता है।
क्योंकि इसमे एक्सरसाइज में बारबेल में वजन ज्यादा होता है अगर गलती से वो वजन गिर जाता है तो वो वजन आपकी छाती पर गिरेगा तो आपको चोट आ सकती है।और आप बहुत बड़ी मेडिकल समस्या में फंस सकते हैं।
आपको इस एक्सरसाइज के करने का समय बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है।
Conclusion(निष्कर्ष) -
अगर इस एक्सरसाइज के करते समय की थोड़ी सावधानी बरतें जाए तो इस एक्सरसाइज से बेहतर कोई भी चेस्ट की वर्कआउट नहीं है।
इस ब्लॉग को आखिरी तक आपका प्यार देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
यदि कोई प्रश्न हो तो कृपया टिप्पणी करें।
good article
जवाब देंहटाएं